क्या है MSP जिसके लिए विरोध कर रहे किसान और यह क्यों जरुरी है?
क्या है MSP जिसके लिए विरोध कर रहे किसान और यह क्यों जरुरी है? पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों के किसान सड़कों पर हैं। उनकी चिंता इस बात से है कि सरकार नया कानून बनाने जा रही है, जिससे फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। वहीं सरकार का कहना है कि नए कानूनों से MSP पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी। इस बीच यह जानना जरूरी हो जाता है कि MSP क्या होता है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है। इस खबर में क्या होता है MSP? MSP की शुरुआत कैसे हुई? 1966-67 में पहली बार गेहूं के लिए तय हुआ था MSP फिलहाल 20 से अधिक फसलों पर दिया जाता है MSP MSP कौन तय करता है? कैसे तय होता है MSP? सभी फसलों की सरकारी खरीद न होना है परेशानी परिभाषा क्या होता है MSP? सरकार किसान की फसल के लिए एक न्यूनतम मूल्य निर्धारित करती है, जिसे MSP कहा जाता है। यह एक तरह से सरकार की तरफ से गारंटी होती है कि हर हाल में किसान को उसकी फसल के लिए तय दाम मिलेंगे। अगर मंडियों में किसान को MSP या उससे ज्यादा पैसे नहीं मिलते तो सरकार किसानों से उनकी फसल MSP पर खरीद लेती...